Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खाद्य आपूर्ति विभाग ने जमाखोरी करने पर की कार्यवाही, 17 क्विंटल प्याज जब्त
    हिमाचल प्रदेश

    खाद्य आपूर्ति विभाग ने जमाखोरी करने पर की कार्यवाही, 17 क्विंटल प्याज जब्त

    By Himachal VartaNovember 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    कांगड़ा (हिमाचल वार्ता)। प्याज के बढ़ते दामों के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छापेमारी अभियान चलाना शुरू कर दिया है। जिसके तहत विभाग की टीम ने प्याज की जमाखोरी करने वालों पर शिकंजा कस्ते हुए 17 क्विंटल प्याज जब्त किया है। बता दें कि प्याज के दाम आसमान को छूने लग पड़े है। जिससे त्योहारी सीजन में लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। वहीँ, प्याज के बढ़ते दामों के चलते जमाखोरी भी बढ़ जाती है। जिसके चलते विभाग के जिला नियंत्रक ने प्याज की जमाखोरी करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

    जिला नियंत्रक के निर्देशों के बाद विभागीय टीम ने छापामारी अभियान चलाया। जिसके तहत 17 क्विंटल प्याज होल सेल व परचून विक्रेताओं से जब्त किया। आपको बता दें कि मौजूदा समय में बाजार में नासिक का प्याज 70 रुपये प्रति किलो, अफगानिस्तान का प्याज 55 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि तुर्की का प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने लगा है। हालांकि पहले तुर्की और अफगानिस्तान का प्याज भी महंगे दामों पर मिल रहा था। जिसके चलते लोग प्याज के बढ़ते दामों से खासे परेशान थे।

    लोग सरकार और प्रशासन से प्याज के दामों को कम करने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते विभाग ने छापेमारी अभियान छेड़ा और जमाखोरों के खिलाफ शिकंजा कसा। अब प्याज के दामों में धीरे-धीरे गिरावट आना शुरू हो गई है। प्याज के दामों में गिरावट आने से अब आमजन ने भी कुछ हद तक राहत की सांस ली है। हालांकि प्याज के दाम पहले के जैसे तो नहीं है परंतु 10 से 20 रुपए की गिरावट आने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने खबर की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.