Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नत्थु राम ने बढ़ती महंगाई पर मुख्यमंत्री से मांगा त्यागपत्र!
    हिमाचल प्रदेश

    नत्थु राम ने बढ़ती महंगाई पर मुख्यमंत्री से मांगा त्यागपत्र!

    By Himachal VartaNovember 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    जयराम सरकार ने महंगाई बढ़ा कर तोड़ी आम आदमी की कमर : नात्थु राम चौहान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने आम जनता को महंगाई के गर्त मे धकेल दिया है। आलम यह है कि आए दिन जन विरोधी निर्णय लेकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। यह बात पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट चीफ नात्थु राम चौहान ने कही।

    उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल मे भाजपा की सरकार ने एक भी जनहित के कार्य नही किये है। 55 हजार करोड़ रूपये कर्ज प्रदेश पर है और सरकार एक हजार करोड़ रूपये कर्ज और लेने जा रही है।

    क्या किसी मंत्री ने भी एक माह की सैलरी छोड़ी है। कांग्रेस को भी सोंचना पड़ेगा, आम आदमी की आवाज बनना पडेगा। 88 हजार रूपये प्रति हिमाचली पर कर्ज है। इस पर ब्याज भी जनता की जेब से ही जाएगी। जब तक जनता शांत है, जनता के बारे से सोंचे सरकार वरना वह दिन दूर नही जब जन आंदोलन होगा।

    उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेजो को काले झंडे दिखाए जाते थे ऐसा न हो कि भाजपा सरकार को काले झंडे दिखाने पड़े। जयराम सरकार से यदि जनता के हित के काम नही हो पाते तो जनता को मंहगाई के बोझ तले तो न डाले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे मंहगाई चरम पर है।

    सरकारी डिपो मे हर खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ा दिये। बिजली कनेक्शन की सिक्योरिटी चार गुणा कर दी, बसों का किराया बढ़ा दिया है, फीस मे 10 फीसदी वृद्धि कर दी। ऐसे मे लगता है कि भाजपा का नारा शिखर की और हिमाचल सार्थक हो रहा है। लेकिन यह नारा विकास पर नही बल्कि हिमाचल को मंहगाई के शिखर पर पंहुचाने का बन गया है।

    यदि सरकार आम आदमी के बारे मे नही सोंचा तो जनता को सोंचना पड़ेगा। और वह सोंच तीसरे बिकल्प के बारे मे भी हो सकती है। यदि नेता मंत्री को जनता के हित का ध्यान नही तो पद पर बने रहने का अधिकार नही है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

    उन्होंने कहा यदि नेता और मंत्री जनता के हित के लिए नही कर सकते तो अपने पद से इस्तीफा दे दो क्योंकि आपको आम जन ने ही यह पद दिया है।जयराम सरकार से यदि जनता के हित के काम नही हो पाते तो जनता को मंहगाई के बोझ तले तो न डाले।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.