Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»श्री सांई पाली क्लिनिक में मुफ्त ओपीडी का आयोजन किया!
    स्वास्थ्य

    श्री सांई पाली क्लिनिक में मुफ्त ओपीडी का आयोजन किया!

    By Himachal VartaNovember 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    कालाअंब में 150 लोगों ने उठाया श्री साई पॉली क्लीनिक की निशुल्क ओपीड़ी का लाभ

    प्रदूषित क्षेत्र होने के चलते लोगों में पाई चर्म रोगों की अधिकता

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थापित श्री साई पॉली क्लीनिक  मे  निशुल्क ओपीडी रखी गई जिसका लाभ लगभग 150 लोगों ने उठाया। इस निशुल्क ओपीड़ी में 5 विशेषज्ञों की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ व आई स्पेशिलिस्ट सहित जनरल फिजिशियन द्वारा निशुल्क जांच की गई। इस दौरान चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ साहिल परूथी ने बताया कि कालाअंब एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसके चलते यहां पर प्रदूषण का स्तर भी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक बना रहता है जिसका सीधा दुष्प्रभाव लोगों की त्वचा पर पड़ता है।

    ऐसे में इस निशुल्क ओपीडी में एगजीमा व दाद जैसी समस्याओं से संबधि रोगी अधिक सामने आएं। उन्होने बताया कि धूल व धूएं के कारण यहां पर त्वचा को प्रदूषण अधिक नुकसान पहुचा सकता है इसके लिए लोगों को उद्योगों में काम करते समय दस्ताने पहनने चाहिए व चेहरे पर प्रदूषण व एलर्जी से बचाव हेतु क्रीम का इस्तेमाल करें। वही दूसरी तरफ इएनटी विशेषज्ञ डॉ अनूप रॉय ने बताया कि कालाअंब की इस निशुल्क ओपीडी में कानों से संबधि रोगियों की अधिकता देखी गई।

    वही आई ओप्थोमेट्रिस्ट जितेन्दर कुमार ने बताया कि इस दौरान आंखों से संबधि रोगियों में मोतियाबिंद संबधि रोगियों की जांच की गई। वही लोगों में नजर गिरने (रिफ्रेक्ट्रिव)जैसी समस्या अधिक पेश आ रही है। वही दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आरूषी ने बताया कि कालाअंब में लोगों के दांतों में केविटी संबधि समस्याएं पेश आ रही है। जिसके कारण दांतों में आरसीटी करवाने वाले रोगियों की संख्या अधिक देखी गई। उन्होने कहा कि दांतों को सुरक्षित रखने के लिए नियमित जांच व दिन में दो बार दांतों की सफाई अति आवश्यक है। इसके अलावा निशुल्क ओपीडी में शुगर, अस्थमा व पेट दर्द संबधि रोगियों ने अपनी जांच करवाई।

    इस बारे में अस्पताल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया कि उनका उदेश्य है अस्पताल उच्च स्तरीय विशेषज्ञों व सुविधाओं का लाभ गरीब तबके को निशुल्क प्राप्त हो सकें। इसके लिए प्रत्येक रविवार को कालाअंब के पॉलीक्लीनिक में विशेष रूप से निशुल्क ओपीडी आयोजित की जाती है। उनका प्रयास है सिरमौर वासियों को बेहतर स्तर पर स्वास्थ सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा सकें। जिसके लिए अस्पताल का स्टाफ सदैव प्रयासरत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.