नाहन (हिमाचलवार्ता)। कल बुधवार को करवाचौथ का ब्रत होने के कारण नाहन शहर के मुख्य बाजारों में स्थानीय लोग सामान खरीदने के लिए निकले जिस कारण बाजारों में इतनी भीड़ हो गई कि लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया! ऐसे मौके का लाभ उठाने के लिए जेब काटने वाले भी अपने भाग्य को अजमाने के लिए पीछे नहीं रहते! इसी चक्कर में एक हरियाणे का निवासी लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा था कि जब उस ने एक डाकिए की जेब साफ करने का प्रयास किया तो डाकिए ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया! उस के शोर मचाने पर बाजार में चल रही भीड़ ने उसे घेर लिया तथा उस पिटाई भी की गई! कुछ नौजवानों ने उसे बाजार में घसीट कर जलूस भी निकाला तथा उस के बाद उस जेब जेबकतरे को पुलिस के हवाले कर दिया! उस के बाद पुलिस ने लोगों को बाजार में चौकस रहने के लिए आगाह किया है ताकि कोई और जेबकतरा किसी की जेब नहीं काट सके!
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
