Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पेयजल समस्या का किया निवारण!
    हिमाचल प्रदेश

    पेयजल समस्या का किया निवारण!

    By Himachal VartaNovember 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    डॉ. बिंदल ने पेयजल समस्या के निवारण हेतु स्वीकृत करवाए 2.20 करोड़ रुपये

    पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए बनेंगे सात परकोलेशन वैल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत अपने एक दिवसीय बर्मापापड़ी पंचायत प्रवास के दौरान जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं के भूमि पूजन किए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बर्मापापड़ी पेयजल योजना और लेही-जगलाभूड़-मईधार संपर्क सड़क का भूमि पूजन का कार्यों का विधिवत शुभारम्भ किया।

    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हम हर घर को नल और स्वच्छ पेयजल देने की प्राथमिकता पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नाहन विधानसभा क्षेत्र के हर घर को स्वच्छ और समुचित पेयजल उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए 2.20 करोड़ रुपये की लागत से 7 ‘‘परकोलेशन वैल’’ यानि बड़े कुंए तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कुंए बर्मा पापड़ी पंचायत के बर्मा पापड़ी, पालियो पंचायत के पालियो और अंधेरी, विक्रमबाग पंचायत के विक्रमबाग ओर ढाकवाला, देवनी पंचायत के ढेला और नाहन पंचायत के खजूरना में स्थापित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इससे इन पंचायतों के हजारों लोगों को जहां स्वच्छ और समुचित पेयजल उपलब्ध होगा वहीं 2800 घरों को नये कनैक्शन भी प्रदान किए जाएंगे। डा. बिन्दल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नाहन क्षेत्र में 2800 परिवारों को पेयजल कनैक्शन प्रदान किया जा रहे हैं और जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। डा. बिन्दल ने कहा कि लेही जंगलाभूड़ से मईधार सड़क बनने से माता ज्वाला के दर्शन को आने वाले हजारों श्रद्धालु इस का लाभ उठावेगे!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.