Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महाराष्ट्र पुलिस पर प्रैस की आज़ादी को दबाने का आरोप लगाया!
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महाराष्ट्र पुलिस पर प्रैस की आज़ादी को दबाने का आरोप लगाया!

    By Himachal VartaNovember 4, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुंबई पुलिस द्वारा आज सुबह मशहूर समाचार चैनल रिब्लिक टी0वी0 के मालिक एवं एडिटर इन चीफ अर्नव गोस्वामी को गिरफ्तार करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी तुलना एमरजेंसी से की और कहा कि यह घटना प्रैस की आजादी के लिए खतरा है।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। उन्होनें कहा कि रिपब्लिक टी0वी0 और अर्नव गोस्वामी के खिलाफ यह सत्ता का दुरूपयोग, लोकतंत्र के चैथे स्तंभ और व्यक्तिगत आजादी पर हमला है। इससे कुछ दिन पूर्व मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ भी महाराष्ट्र सरकार ने बदले की भावना कार्य करते हुए उनके व्यवसायिक परिसर को तोड़कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया था।
    सुरेश कश्यप ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में काम कर रही है और अभी भी आपातकाल वाली मनस्थिति से बाहर नहीं निकल पाई है जिसका जीता जागता उदाहरण आज महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्तुत किया है। महाराष्ट्र सरकार सत्ता के मद में इस कदर डूब चुकी है कि उसे लोकतंत्र व प्रजातंत्र की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति में काला दिन है जब महाराष्ट्र सरकार ने प्रैस की स्वतंत्रता पर आघात किया है। उन्होनें कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बदले की राजनीति को बंद करना चाहिए तथा अर्नव गोस्वामी को तुरंत रिहा करना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.