
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में भी आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा भी नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जिसके तहत पुलिस किसी भी नशा तस्कर को नहीं बक्श रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा-हिमाचल बैरियर पर पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच हरियाणा के यमुनानगर की तरफ से एक बाइक आई।
चालक दूर से ही पुलिस टीम की चैकिंग को देखकर घबरा गया और बाइक को पीछे मोड़ने लगा। पुलिस को अपनी और आता देख बाइक चालक घबरा गया और बाइक व कैरीबैग वही छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस ने जब कैरीबैग की तलाशी ली तो उसमे से 1060 नशीली दवाइयों की खेप बरामद हुई। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
