Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल चमियाना का कार्य जून 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल चमियाना का कार्य जून 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaNovember 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के नजदीक मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल चमियाना का दौरा किया और अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य आगामी वर्ष, जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल में कार्डियोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, नेफ्रोलाॅजी, गेस्ट्रोएंटरोलाॅजी इत्यादि सभी प्रमुख विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    उन्होेंने अधिकारियों को बेहतर जल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभागों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों को इस परियोजना के लिए प्रतिदिन 300 किलोलीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी योजना तैयार करनेे के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिसर में कनिष्ठ व वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए आवास की सुविधा और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिसर में चिकित्सकों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए कार्यालय भी होंगे।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि द्वितीय चरण में इस सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ. निपुण जिंदल, प्रबन्ध निदेशक एचपीएसइबीएल आर.के. शर्मा, प्रधानाचार्य इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डाॅ. रजनीश पठानिया, प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भवन कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.