Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»23 करोड़ की लागत वाले आडिटोरियम का भूमि पूजन संपन्न
    हिमाचल प्रदेश

    23 करोड़ की लागत वाले आडिटोरियम का भूमि पूजन संपन्न

    By Himachal VartaNovember 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन फिर से बनेगा नगीना -डा. बिन्दल
    सिरमौर में सांस्कृतिक, कलात्मक और साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा लाभ
    पर्यटन की दृष्टि से भी और विकसित होगा धरोहर शहर नाहन

     नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला मुख्यालय में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले आॅडिटोरियम से सिरमौर की समृद्ध संस्कति, कला और भाषा के संरक्षण और विस्तारीकरण में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धरोहर शहर नाहन देश और दुनिया में पर्यटन केन्द्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। आने वाले समय में नाहन नगर और इसके आसपास के क्षेत्र के धरोहर स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।
    डा. राजीव बिन्दल आज नाहन के फाउंडरी परिसर में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘‘आॅडिटोरियम’’ के भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन नगरजनों की धकड़कों में बसने वाले नाहन फाउंडरी एक बार पुनः गुलजार होने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि फांडरी परिसर में बनने वाला यह आधुनिक आॅडिटोरियम जहां एक हजार की क्षमता का होगा वहीं इसमें आर्ट गैलरी, म्यूजियम व अन्य सुविधाओं का प्रावधान भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक छत के नीचे इन सुविधाओं के विकास से सिरमौर ही नहीं प्रदेश भर के कलाकारों, रचनाकारों, चित्रकार आदि सृजन कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह आॅडिटोरियम फेस्टीवल सीजन में नाहन वासियों को एक बहुत बड़ा तोहफा है जो शहर की गरिमा और सौंदर्य में और अधिक वृद्धि करेगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धरोहर नाहन शहर अपनी पुरानी गरिमा की ओर लौट रहा है और नाहन फिर से नगीना बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नाहन नगरजनों की मुख्य समस्या पेयजल का समाधान 52.59 करोड़ रुपये की लागत से गिरि योजना के माध्यम से कर दिया गया है आज स्थिति यह है कि शहर में पेयलज ओवरफलो हो रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर वासियों को पार्किंग की समस्या से निजाते दिलाने के लिए बस अडडा सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्किंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सौंदर्यकरण की दिशा में भी शानदार कार्य हुए हैं जिसमें रानी झांसी पार्क और माल रोड़ पार्क, लखदाता के समीप पार्क, हाउसिंग बोर्ड के समीप पार्क आदि शामिल हैं।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष रेख तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पाषर्दगण, भाजपा सचिव आर.आर. ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओपी सैनी, प्रतिभा कौशिक, मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग के अलवा साहित्य और लेखन से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.