Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का लुहरी चरण-एक जलविद्युत परियोजना के लिए निवेश स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का लुहरी चरण-एक जलविद्युत परियोजना के लिए निवेश स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया

    By Himachal VartaNovember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला और कुल्लू जिलों में सतलुज नदी पर 210 मैगावाट लुहरी, चरण-एक जलविद्युत परियोजना के लिए 1810.56 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना से वार्षिक 758.20 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय कमेटी ने यह निवेश स्वीकृत किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बिल्ड-ओन-आॅपरेट-मेनटेन (बूम) आधार पर भारत सरकार और राज्य सरकार की सक्रिय सहायता से सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। इस परियोजना का हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ  समझौता ज्ञापन राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान किया गया था, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर, 2019 को किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 66.19 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान कर इस परियोजना में सहायता कर रही है ताकि आधारभूत ढांचे को सक्रिय किया जा सके। इससे बिजली दरों को कम करने में मदद मिलेगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि लुहरी चरण-एक जलविद्युत परियोजना को लगभग 5 वर्षों में कार्यशील किया जाएगा और इस परियोजना से तैयार होने वाली बिजली से ग्रिड में स्थिरता लाने और बिजली आपूर्ति सुधार में सहायता मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। लुहरी चरण-एक जलविद्युत परियोजना से 40 वर्षों के परियोजना अवधि चक्र में हिमाचल प्रदेश को लगभग 1140 करोड़ रुपये की निःशुल्क विद्युत का लाभ मिलेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.