Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एनएसयूआई के पदाधिकारी उपायुक्त से मिले और महिमा पुस्तकालय को खोलने का आग्रह किया!
    हिमाचल प्रदेश

    एनएसयूआई के पदाधिकारी उपायुक्त से मिले और महिमा पुस्तकालय को खोलने का आग्रह किया!

    By Himachal VartaNovember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    एनएसयूआई ने की जिला महिमा पुस्तकालय खोलने की मांग

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज कांग्रेस भवन नाहन में नवनीयुक्त जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी भी मौजूद रहे व जिला सिरमौर के एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। अजय सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई की विचारधारा से सम्बोधित किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों में जिला के सभी कॉलेजों में कैंपस कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा तथा छात्रों की समस्याओं से सम्बंधित मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष जोरों से उठाया जाएगा।

    जिसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमे जिला उपायुक्त से मांग की गई है कि जिला महिमा पुस्तकालय को अतिशीघ्र खोला जाए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि नाहन में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों छात्र पढ़ने नाहन आते है तथा पुस्तकालय में बैठकर शिक्षा ग्रहण करते है। कोरोना महामारी के कारण पुस्तकालय बन्द होने के कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है व जिला उपायुक्त से मांग की गई है कि अतिशीघ्र पुस्तकालय को खोला जाए।

    इसके अलावा उपायुक्त से जिला भर के कॉलेजों में छात्रों को आने जाने के लिए सरकारी बस का प्रावधान किए जाने की भी मांग की है। जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि कॉलेजो में सुबह शाम आने जाने के लिए सरकारी बसे जो चलती थी व कोरोना महामारी के कारण बन्द हो गई थी। अब सरकार ने कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है तो फिर से कॉलेज के छात्रों को सरकारी बसों की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदेश एनएसयूआई सचिव सुमित राजपूत, अतुल चौहान, विनोद ठाकुर, अखिल चौहान, निखिलेश, अनिल राणा, प्रदीप,सचिन, तनुज, आदित्य, साहिल, देवराज, अमित चौहान, प्रियांशु, रजनीश, पवन आदि शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.