नाहन (हिमाचलवार्ता)।– औद्योगिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजको की घोषणा भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने कर दी है। भारतीय जनता पार्टी औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के उपरांत जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
इसके अलावा मंडल संयोजको में नरेश गुप्ता को पांवटा साहिब मंडल नितिन गुप्ता को नाहन मंडल, अजय भंडारी को राजगढ़ मंडल, जोगिंदर चौहान को शिलाई मंडल, तथा कुलानंद को श्री रेणुका जी मंडल को औद्योगिक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिलाई मंडल से संतराम और बलदेव राणा, पांवटा साहिब से सचिन गुप्ता और अविनाश सैनी, कालाअंब से कृष्ण चंद, नाहन से सुरेंद्र कुमार, राजगढ़ से रजनीश कुमार और अजय कुमार, श्री रेणुका जी से सत्येंद्र शर्मा और बलबीर ठाकुर आदि सभी को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं मंडल संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मंडल संयोजकों से अपील है कि एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने मंडलस्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार का काम पूरा करें।