Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भारत में अमेरिका के राजदूत ने राज्यपाल से भेंट की
    हिमाचल प्रदेश

    भारत में अमेरिका के राजदूत ने राज्यपाल से भेंट की

    By Himachal VartaNovember 6, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)।  भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई. जस्टर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और राज्यपाल के साथ सांस्कृतिक सम्बन्धों व पर्यटन के विकास पर चर्चा की।
     राज्यपाल ने कहा कि 1998 में जब वह शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने पहली बार अमेरिका की यात्रा की थी और इसके पश्चात 2006 में अमेरिका आधिकारिक तौर पर गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और तेलंगाना के विद्यार्थी अमेरिका के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में बसे हुए हैं तथा फार्मा व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
     उन्होंने पर्यटन में सहयोग सुदृढ़ करने और अमेरिका में राज्य के छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र के लिए अधिक अवसर सृजित करने पर भी चर्चा की। उन्होंने अमेरिका के राजदूत को चीन के साथ हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के सामरिक मुद्दांे के अलावा पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूर्ण रूप से सशक्त है।
     उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पर्यटन राज्य है और प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आतेे हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष राज्य में लगभग 1.71 करोड़ पर्यटक आए थे, जिनमें से 1.68 करोड़ भारतीय और 3.82 लाख विदेशी पर्यटक थे। वर्ष 2018 की अपेक्षा, 2019 में पर्यटकों की संख्या में 6.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
     राज्यपाल ने कहा कि अगर दोनों देशों के सांस्कृतिक सम्बन्ध मजबूत बने रहंेगे तो विकास की प्रक्रिया भी निरन्तर चलती रहेगी।
     राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी, शाॅल व राजभवन का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
    राजदूत ने भेंट के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी शिमला की पहली यात्रा है। उन्होंने कहा कि राज्य का वातावरण बहुत सकारात्मक है और उन्होंने शिमला के आस पास के बागीचों का दौरा भी किया है। उन्होंने राज्यपाल को अमेरिका आने का निमन्त्रण भी दिया। उन्होंने परमपावन दलाईलामा के आतिथ्य के लिए हिमाचल का आभार व्यक्त किया।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.