डॉ. खुशहाल चन्द शर्मा ने संभाला एसपी सिरमौर का कार्यभार
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के नवनियुक्त एसपी खुशहाल चन्द शर्मा ने आज सिरमौर जिला का कार्यभार संभाला। खुशहाल सिंह इससे पहले मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात थे।
नाहन में एसपी सिरमौर का पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी जिसमें आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में इलीगल माइनिंग,महिला अपराध, और नशे के बढ़ते प्रचलन रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी और मजबूत करने की कोशिश की जाएगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके।
नवनियुक्त एसपी सिरमौर खुशहाल चन्द शर्मा ने कहा की सिरमौर जिला की सीमाएं पड़ोसी राज्यों से लगती है ऐसे में यहां पुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है।
