Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के नियन्त्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही हैः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के नियन्त्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही हैः राज्यपाल

    By Himachal VartaNovember 7, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचल वार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। कई सामाजिक संस्थान भी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
    यह बात उन्होंने आज राजभवन में लक्ष्मी नारायण कल्याण संस्थान के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के अवसर पर कही।
    राज्यपाल ने कहा कि गत आठ महीनों में बहुत परिवर्तन हुए हैं। लोग सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान अधिक सतर्क रहने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं और इसके लिए मास्क पहनना और परस्पर दूरी का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें स्वच्छता बनाए रखने, योगाभ्यास करने के अलावा संतुलित और पौष्टिक आहार ग्रहण करने की आदत को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। कोरोना महामारी के कारण हमारी जीवन-शैली में परिवर्तन हुआ है।
    राज्यपाल ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान भविष्य में भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहेगा।
    श्री लक्ष्मी नारायण कल्याण संस्थान के अध्यक्ष रवि कान्त ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान द्वारा चलाई जा रही सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.