Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल ने नाहन विधानसभा के दुर्गम पंचायत मात्तर का किया दौरा
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल ने नाहन विधानसभा के दुर्गम पंचायत मात्तर का किया दौरा

    By Himachal VartaNovember 8, 2020
    Facebook WhatsApp
    निर्माणाधीन मात्तर सड़क का किया निरीक्षण, हरियाणा की तरफ प्रस्तावित आदि बद्री सड़क का भी लिया जायजा
    नाहन (हिमाचल वार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा वर्तमान में आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज पंचायत मात्तर में विकास के विभिन्न कार्यों को भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीव्र गति से अंजाम दिया गया है जबकि कांग्रेस शासन काल में यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र के मात्तर पंचायत की कांग्रेस ने हमेशा उपेक्षा की जिसके परिणामस्वरूप आज यह क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे हैं।
    डा. बिन्दल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सड़क योजना के तहत 3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन लिंक रोड़ मात्तर के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। डा. बिन्दल ने लिंक रोड़ के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा।
    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर भेड़ों से आदि बद्री 5 किलोमीटर प्रस्तावित सड़क साईट में पैदल चलकर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर राजीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मात्तर के नये भवन के लिए प्रस्तावित साईट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग को स्कूल के नये भवन के लिए प्रस्तावित भूमि की औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के लिए भी कहा।
    उन्होंने मात्तर लिंक रोड़ से मात्तर स्कूल के मध्यम सड़क पर स्लैब डालने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए ताकि स्कूल आने-जाने विद्यार्थियों और आम जन को लाभ हो  सके।
    मात्तर पंचायत के भेड़ों पहुंचने पर स्थानीय गांव के लोगों ने डा. बिंदल का भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने भेड़ों क्षेत्र में विकास कार्यों को तीव्र गति से आरम्भ करने के लिए डा. बिन्दल का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने गांव की समस्याओं से भी डा. बिन्दल को अवगत कारवाया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों से कहा कि उनकी सभी समस्याओं और जरूरतों का उन्हें भलि प्रकार ज्ञान है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार उनकी हर जरूररत को पूरा करेेगी। उन्होंने कहा कि काश कांग्रेस ने अपन शासन काल में मात्तर और भेड़ों जैसे दूरदराज और उपेक्षित ग्रामीण क्षेत्रों की सुध ली होती तो आज स्थिति कुछ और ही होती।
    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा सचिव आर.आर. शर्मा जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान के अलावा अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.