नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हर्षवर्धन चौहान इन दिनों शिलाई विधानसभा के दौरे पर है । आज शिलाई विधानसभा पांशी बेल्ट के बाग आबडा में 1 लाख 50 हजार से निर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया । उनके साथ प्रदेश काँग्रेस कमेटी सदस्य अमर सिंह कपूर कफोटा ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मामराज ठाकुर शिलाइ ब्लॉक कांग्रेस महासचिव गुलाब सिंह चौधरी शिलाई महिला ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्षा सविता तोमर ओर ग्राम पंचायत प्रधान सुरतो देवी मौजूद थी ।
उन्होंने लोगो की समस्याओं को सुना और काँग्रेस कार्यकर्ताओ को पंचायत चुनाव में तैयार रहने के आदेश दिए ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने एक जनसभा को भी सम्बोधित किया । सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस उमीदवार को जिताना है कि ताकि काँग्रेस पार्टी मजबूत हो ।
उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार व जयराम सरकार के जुमलों से परेशान है , सभी कार्यकर्ता घर घर जा कर मोदी सरकार की नाकामियों बताये। उनके झूट फरेब व जुमलेबाजी को लोगो के समक्ष रखे किस प्रकार किसान आत्महत्या करने को मजबूर है , युवा बेरोजगार है , रेप, हत्या अवैध खनन चरम सीमा पर है । इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है ,सरकारी अफसरों के तबादले किये जा रहे है जिस तरह कारण सरकारी काम बाधित हो रहा है ।
ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के समक्ष सड़क व नवयुवक मंडल भवन ,महिला भवन मेंफर्नीचर की मांगे रखी जिस पर हर्षवर्धन चौहान ने 5 लाख 21 हजार देने की घोषणा की जिसमे 3 लाख नवयुवक मडल भवन के लिए 2 लाख लिंक रोड बाग और 21 हजार रुपये महिला मंडल आबाडा फर्नीचर को लेकर देने की घोषणा की । उंन्होने हिमाचल की भाजपा सरकार को भो आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जयराम सरकार हर मोर्च पर फेल हो रही है ।
बेरोजगारी दिन प्रति दिन बढ़ रही है रेप हत्या ,जैसी घटना रोज हो रही है पांवटा माइनिंग गाड़ की मौत इसका उदाहरण है नशे का कारोबार चरम सीमा पर है । इस मौके पर कफोटा ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष माम राज ठाकुर ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमर सिंह कपूर पांशी बेल्ट के तेजतर्रार नेता शिलाई महासचिव गुलाब सिंह चौधरी, शिलाई महिला कांग्रेस अध्यक्षा सविता तोमर पंचायत प्रधान सूरतो देवी , युवा नेता प्रदीप कुमार सहित सेकड़ो लोग मौजूद थे।
