Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

    By Himachal VartaNovember 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही सुहाग को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत निवासी रामदास के रूप में हुई है। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने जब बाइक के पास ही रामदास का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ की। इसी बीच पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई रामपाल ने बताया कि उसे शक है कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने मृतक की पत्नी नीता और एक अन्य युवक भंगानी साहब निवासी अश्विनी पर हत्या का शक जाहिर किया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उक्त युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू की।

    वही बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या गला घोंटकर की गई है। हालांकि पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। एएसपी बवीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.