50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डैम का किया शिलान्यास
धारटी क्षेत्र की गौंत और सरोगा टिक्क्र पेयजल योजनाओं को मिलेगा लाभ
निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनेठी और गौंत, बनेठी डगजार सड़क का भी किया निरीक्षण।
नाहन (हिमाचल वार्ता)।विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र को केवल वोट बैंक समझा और इस क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और दूसरी मूलभूत सुविधाओं की दशकों तक अनदेखर और उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र कि लोग सड़क और पेयजल के लिए तरसते रहे किन्तु कांग्रेस सरकारों ने इस क्षेत्र के लोगों की एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में धारटी क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
डा. बिन्दल ने आज बनेठी पंचायत के तहत 50 लाख रुपये की लागत से गौंत नाले पर बनने वाले वाले डैम जल संग्रहण बांध का शिलान्यास अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस डैम के बनने से धारटी क्षेत्र के तहत बनेठी की उठाउ पेयजल योजना गौंत और उठाउ पेयजल योजना सरोगा टिक्कर को लाभ होगा और इन योजनाओं में 12 माह प्रचूर मात्रा में जल उपलब्ध होगा।
डा. बिन्दल ने इस अवसर पर 90 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द,्र बनेठी के भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।
डा. बिन्दल ने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली गौंत सड़क का निरीक्षण भी किया।
डा. बिन्दल बनेठी-डगजार सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पैदल गौंत तक पहुंचे।
डा. बिन्दल ने कहा कि गत कई दशकों से बनेठी पंचायत के दूरदराज क्षेत्र पूरी तरह से सड़क सुविधा से महरूम रहे और स्थानीय लोगों को 6 से 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। यहां के लोग पीने के पानी के लिए तरसते थे किन्तु आज यहां पेयजल और सड़क दोनों का कार्य तीव्र गति से शुरू हुआ है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान, किसान मोचा के मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ लोक निर्माण विभाग और पंचायत प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
