Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 आवासों का किया जाएगा निर्माणः- सुखराम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 36 आवासों का किया जाएगा निर्माणः- सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaNovember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिरमौर प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के 36 पात्र लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित होने वाले आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
    उन्होने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना मकान के नही होगा इसके लिए पंचायतो व शहरी निकायो में आवस योजनाओ के माध्यम से क्रमवार आवासो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो लोग इस योजना से वंचित रह रहे है उनके लिए पुनः सर्वे कर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगो के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ जन-धन खाता के माध्यम से सीधे तौर पर लोगो को मिल रहा है। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना है जहां प्रत्येक घर में रसोई गैस सुविधा उपलब्ध है। उन्होने कहा कि कोई भी गृहणी बिना गैस के न रहे इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना चलाई  गई है तथा जो परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचति रहे है उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस कुनेक्शन प्रदान किये जा रहे है।
    उन्होने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वह योजना कार्यो को समय पर पूर्ण करें ताकि अधिक से अधिक लोगो को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
    कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा एस.एस. नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नगर परिषद क्षेत्र पांवटा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जारकारी दी।
    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्षा सीमा चौधरी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मान ने भी अपने विचार रखे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.