Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सिरमौर ने सबसे पहले तैयार की ग्राम विकास योजना – प्रियंका वर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सिरमौर ने सबसे पहले तैयार की ग्राम विकास योजना – प्रियंका वर्मा

    By Himachal VartaNovember 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    योजना के तहत सभी कार्यों को जल्दी पूरा कर प्रगति रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें अधिकारी

    नाहन (हिमाचल वार्ता)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आज यहाँ अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत जिला सिरमौर ने सबसे पहले ग्राम विकास योजना तैयार की है और सर्वेक्षण कार्य पूरा करने में भी जिला अग्रणी है।
    उन्होंने बैठक में मौजूद स बद्ध विभागों के अधिकारीयों को ग्राम विकास योजना में चिन्हित कार्यों के आर भ होने व पूर्ण होने की अनुमानित तिथि एवं वास्तविक तिथि के बारे में जल्दी सूचित करने के निर्देश दिए ताकि इन्हे योजना के पोर्टल पर जिला स्तर पर डाला जा सके।
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 14 गांव में विकास खण्ड सगडाह के 6 गांव जिसमें उंगर कांडो, जामु, चाडऩा (137), चाडऩा (197), भवाई व बांदल तथा विकास खण्ड शिलाई के 2 गांव मानल व बिन्दोली, विकास खण्ड राजगढ के नेई-नेटी व सेर मनोन, विकास खण्ड नाहन के गांव थाना-कसोगा, गदपेला, धार क्यारी व विकास खण्ड पच्छाद का गांव सोडा धयाडी शमिल है। उन्होंने बताया कि इन गांव में सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चूका है। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने विभाग से स बंधित कार्यों को जल्दी पूरा करें ताकि इन गांव में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर इन्हे आदर्श गांव घोषित किया जा सके।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला के अधिकारीयों को उनके अधीन कार्य कर रहे क्षेत्रीय अधिकारीयों को इस योजना से स बंधित ग्राम स्तर समिति की बैठकों में उपस्थित होने के निर्देश देने के लिए कहा ताकि धरातल पर कार्यों में कोई बाधा न आए।
    जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत करते हुए बैठक से जुड़े सभी मुद्दों को क्रमवार पढ़ा और योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी साँझा की।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.