पशुओं के लिए चारा काट रही 70 वर्षीय महिला पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के गांव कांडी में एक 70 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। महिला अपने परिजनों के साथ एक पेड़ से चारा काट रही थी। अचानक महिला का पांव फिसला और महिला नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पावटा अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय महिला दुर्गा देवी पशुओं के लिए पेड़ से चारा काट रही थी। इस दौरान महिला का पांव फिसला और महिला पेड़ से नीचे जा गिरी। इसके बाद परिजन महिला को तुरंत शिलाई अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पांवटा साहिब रेफर कर दिया। जहां महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस थाना के एसएचओ मस्तराम ने बताया कि भादंसं की धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
