Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में सैकड़ा नहीं किलो के हिसाब से बिक रहा अखरोट, 250 रुपए तक पहुंचे दाम
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में सैकड़ा नहीं किलो के हिसाब से बिक रहा अखरोट, 250 रुपए तक पहुंचे दाम

    By Himachal VartaNovember 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के अखरोट की डिमांड ज्यादा होने के चलते यह 200 रुपए से भी अधिक दाम पर बिक रहा है। जिला सिरमौर ही नहीं बल्कि इसकी डिमांड सोलन, शिमला और अन्य जिलों में भी बहुत है। आपको बता दें कि जिला सिरमौर के अखरोट की बिक्री आमतौर पर सैकड़ा के हिसाब से होती है। परंतु इस बार दिवाली पर डिमांड ज्यादा होने के चलते यह किलो के हिसाब से बिक रहा है। इस साल अभी तक अखरोट के थोक भाव 170 से 200 रुपये प्रतिकिलो चल रहे हैं। जबकि परचून में 250 से 350 रुपये भाव चल रहे हैं। इस बार अखरोट के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है।

    वही कोरोना महामारी इस दौर में लोगों की आर्थिकी भी मजबूत हो गई है। सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी, शिलाई क्षेत्र के धार चांदना, रोनहाट, नौहरा के, चाडना, कुहट, भनगाड़ी आदि क्षेत्रों में अखरोट की बंपर पैदावार हुई है। यहां से अखरोट की सप्लाई उत्तराखंड के लिए की जाती है। जिला सिरमौर का अखरोट स्वादिष्ट होता है जिसके चलते इसकी डिमांड भी ज्यादा रहती है। वही अखरोट हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो मस्तिष्क के कार्य (ब्रेन फंक्शन) पर लाभकारी प्रभाव डालता है।

    साथ ही पोलीअनसैचुरेटेड फैट यादाश्त को बढ़ाने में मदद करता है व डिप्रेशन को कम करता है। वहीं कैंसर जैसी घातक समस्या को दूर रखने में अखरोट फायदेमंद साबित हो सकता है। अखरोट में पोलीफिनोल पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है। हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी अखरोट का सेवन किया जा सकता है। अल्फा लिनोलेनिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और जिन खाद्य पदार्थ में यह एसिड होता है, उनमें अखरोट भी शामिल है!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.