Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»समाजसेवी संजय शर्मा बिट्टू के ईलाज के लिए भीख मांगेंगे!
    हिमाचल प्रदेश

    समाजसेवी संजय शर्मा बिट्टू के ईलाज के लिए भीख मांगेंगे!

    By Himachal VartaNovember 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    पोलियो ग्रसित बिट्टू के लिए भीख मांगेगे बड़का भाऊ , डीसी के आवास से होगी शुरुआत

    पोलियो ग्रसित बिट्टू के लिए भीख मांगेगे बड़का भाऊ , डीसी के आवास से होगी शुरुआत

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई की उप तहसील रोनहाट के थुम्बाडी से ताल्लुक रखने वाले पोलियो ग्रसित बिट्टू के इलाज के लिए अब समाजसेवी संजय शर्मा उर्फ बड़का भाऊ भीख मांगेंगे। संजय शर्मा ने शासन – प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

    मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी संजय शर्मा ने कहा कि थुम्बाडी पहुंच कर उन्होंने बिट्टू को गोद लिया था और इसके इलाज का निर्णय लिया था मगर चंडीगढ़ में नामचीन सरकारी हॉस्पिटल ने बिट्टू के इलाज के लिए लाखों रुपए मांग रहे हैं जिसके लिए अब  मदद की दरकार है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर सरकार ने यदि पोलियो ग्रसित बिट्टू के इलाज के लिए आश्वासन नहीं दिया तो वह बिट्टू के साथ भीख मांगेगे जिसकी शुरूआत डीसी सिरमौर के आवास से की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिट्टू शासन प्रशासन की लापरवाही का शिकार हुआ है।

    समाजसेवी संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि ना तो प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधि बिट्टू के इलाज के लिए गंभीर है जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ आश्वासन दिया और मदद के लिए किसी ने भी हाथ नहीं बढ़ाए । बिट्टू का इस्तेमाल जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ वोट के लिए किया जाता है। पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने बिट्टू को 500 रुपयों महीना देने का बायदा किया था लेकिन एक माह ही पैसे दिए उसके बाद हाल तक नही जाना।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टर के मुताबिक यदि बिट्टू का सही समय पर इलाज होता तो पूर्ण रूप से ठीक हो जाता । परन्तु बिट्टू के ठीक होने की संभावनाएं बनी हुई है अगर उसे उचित ईलाज मिले। पोलियो ग्रसित बिट्टू की माता का कैंसर से जबकि पिता का टीबी की बीमारी से देहांत हो गया वही बिट्टू अपने एक भाई को भी खो चुका है ।

    मौजूदा में बिट्टू को उसका जीजा संभाल रहा है जो दिहाड़ी मजदूरी करता है बिट्टू के जीजा चंदन शर्मा का कहना है कि मुश्किल से वह अपने परिवार का पालन पोषण कर पाता है ऐसे में बिट्टू का इलाज करवाना उसके लिए बिल्कुल भी संभव नहीं है। बिट्टू की मदद के लिए टीम बड़का भाऊ ने हाथ जरूर बढ़ाए हैं मगर अब देखना यह होगा कि समाजसेवी संजय शर्मा के अल्टीमेट का क्या असर होता है और शासन प्रशासन मदद के लिए आगे आता है या नहीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.