Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मतदाता सूची में नाम दर्ज करने बारे जानकारी प्राप्त करने हेतु निःशुल्क टेलिफोन सेवा 1950 पर करें सम्पर्क – डा. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    मतदाता सूची में नाम दर्ज करने बारे जानकारी प्राप्त करने हेतु निःशुल्क टेलिफोन सेवा 1950 पर करें सम्पर्क – डा. परूथी

    By Himachal VartaNovember 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    वर्तमान मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि वेबसाईट http://www.ceohimachal.nic.in से करें

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों जिसमें 55-पच्छाद, 56-नाहन, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.), 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 01 जनवरी, 2021 अर्हता तिथि के आधार पर करवाया जा रहा है जिसके लिए फोटो युक्त मतदाता सूचियां निःशुल्क निरिक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी।
    उन्होने बताया कि फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 नवम्बर, 2020 (सोमवार) और दावे व आक्षेप दाखिल करने की अवधि 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध होगें। इसके अतिरिक्त 21, 22 नवम्बर, 2020 (शनिवार, रविवार) और 5, 6 दिसम्बर, 2020 (शनिवार, रविवार) को सभी मतदान केन्द्रो पर विशेष अभियान की तारिखे रहेंगी, 31 दिसम्बर, 2020 (वीरवार) को दावे व आक्षेप का निपटारा तथा 15 जनवरी, 2021 (शुक्रवार) को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
    उन्होने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप निरीक्षण के लिए 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रत्येक मतदान केन्द्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के दावे और आक्षेप फार्म 6,7,8 व 8क पर दर्ज करने के लिए निःशुल्क उपलब्ध होेगे जिस पर आवेदन किया जा सकता है।
    उन्होने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्वाचन विभाग के कॉल सेन्टर में निःशुल्क टेलिफोन सेवा 1950 पर सम्पर्क कर सकते है और वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि इन्टरनेट वेबसाईट http://www.ceohimachal.nic.in में भी कर सकता है।
    उन्होंने जिला सिरमौर के समस्त नागरीको, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वंय सेवी संगठनों, महिला मण्डलों और युवा मण्डलों से प्रारूप प्रकाशन अवधि 16 नवम्बर, से 15 दिसम्बर, 2020 तक प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियों का निरीक्षण करने तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने और अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से कटवाने में सहयोग करने का आह्वाहन किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.