Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दशमेश रोटी बैंक नाहन द्वारा 55 परिवारों को महीने भर का राशन दिया!
    हिमाचल प्रदेश

    दशमेश रोटी बैंक नाहन द्वारा 55 परिवारों को महीने भर का राशन दिया!

    By Himachal VartaNovember 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    लॉकडाउन के दौरान भी रोटी बैंक ने किया बेहतर कार्य : बिंदल

    लॉकडाउन के दौरान भी रोटी बैंक ने किया बेहतर कार्य : बिंदल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। दशमेश रोटी बैंक ने आज 55 परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरित किया। ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन में पिछले 3 सालों से निरंतर समाज सेवा में अग्रसर दशमेश रोटी बैंक निर्धन व ज़रूरतमंद गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
    समाज सेवा में अग्रणी दशमेश रोटी बैंक समाज के असहाय और निर्धन लोगों को हर संभव मद्द देने के लिए सालों से निरंतर प्रयासरत है। आज दिवाली के मौके पर एक माह का मुफ्त राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल ने मुख्य रूप से शिरकत की। डा. बिंदल ने कहा कि रोटी बैंक द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
    उन्होंने कहा कि  मानव सेवा  नारायण सेवा के समान है। दशमेश रोटी बैंक द्वारा पिछले 3 सालों से समाज के गरीब और असहाय तबके के हजारों लोगों को राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है जो कि अपने आप में एक मिसाल है। दशमेश रोटी बैंक ने लॉकडाउन के दौरान भी  समाज की खूब सेवा की है। जो अपने आप में अन्य समाज सेवी संस्थाओं के लिए एक उदाहरण है।  
    उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह से गरीब लोगों की मदद करने की दशमेश रोटी बैंक से  कामना की है। रोटी बैंक के संस्थापक एवं अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश रोटी बैंक करीब 3 साल पहले स्थापित किया गया था। रोटी बैंक को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवार को दो समय का भोजन आसानी से उपलब्ध करवाना है।
    उन्होंने बताया कि अभी तक हजारों लोग रोटी बैंक से नि:शुल्क राशन का लाभ उठा चुके है और निरंतर उठा भी रहे है। आज करीब 55 परिवारों को नि:शुल्क राशन मुहैया करवाया गया है। जिसमें प्रति परिवार 15 से 20 किलो आटा, 5 किलो चावल, 3 किलो दालें, एक किलो चिन्नी, रिफाइंड, तेल, नमक आदि वितरित किया गया है।
    इस अवसर पर जर्मन से पहुंचे  मनजीत सिंह जौहल, चंडीगढ़ से आए जसवीर सिंह, दलबीर सिंह, सतिंद्र कौर, गुणीत कौर, हरप्रीत कौर पिंकल, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह शाह, दलीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनिंद्र सिंह, विशाल आदि उपस्थित थे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.