Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»5 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव
    हिमाचल प्रदेश

    5 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव

    By Himachal VartaNovember 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत 5 दिन बाद लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव जंगल से बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त शमशेर सिंह (52) पुत्र भोलू राम निवासी गांव टोका नगला डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा-साहिब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हालाकि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

    वही पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था तथा वह 11 नवंबर को घर से घास लेने के लिए जंगल की ओर निकला था। जब देर तक भी वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी उसके बारे में पूछताछ की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी।

    जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई थी। इसी बीच किसी ने तूतीवाड़ा जंगल में दो शाखाओं वाले पेड़ के तनों में शमशेर की गर्दन फंसी हुई पाई। जब मौके पर देखा गया तो वह मृत पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.