
मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
नाहन ( हिमाचल वारता) :- भाई दूज के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के जंगला भूंड में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवक विनोज शर्मा ने शिरकत करी। इस मौके पर कबड्डी, खो-खो सहित क्रिकेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहनों का भाइयों के प्रति समर्पित इस भाई दूज पर्व को और अधिक उत्साहवर्धक बनाते हुए स्थानीय पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा भी की गई।
मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने आयोजन समिति की ओर से राजपूत सभा के प्रधान अनिल ठाकुर, बर्मा पापड़ी प्रधान रीता देवी उपप्रधान प्यारे मोहन अनिल शर्मा सोमनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को खेलो की ओर प्रेरित करने का जो इन्होंने प्रयास किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि किसी भी उत्सव को प्रेरणा पद बनाया जाना अपने आप में जबरदस्त प्रयास है। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
