यातायात पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा, काटे चालान
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस प्रशासन ने नाहन शहर में यातायात सुचारु रखने के मकसद से खुली सड़क के किनारे पर येलो लाइन लगाकर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा दी है लेकिन कुछ लोग येलो लाइन से बाहर ही वाहन पार्क खड़े करके चले जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। जिसके चलते अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
यातायात पुलिस ने नाहन शहर के कई इलाकों में बेतरतीब खड़े वाहनों पर शिकंजा कस्ते हुए कई वाहन चालकों के चालान काटे। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शहर के महलात, दिल्ली गेट और मालरोड पर येलो लाइन से बाहर खड़े 2 दर्जन के करीब वाहनों के चालान काटे। जबकि कई वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा।