भूमि विवाद को लेकर चले डंडे और लात घूंसे
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के भगानी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले मेहरुवाला गांव में भूमि विवाद के चलते मारपीट की गई। इस दौरान जमकर लाते घुसे और डंडे बरसाए गए। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल जब अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था तो अचानक ही हरनाम के खेत की डोल उखाड़ दी।
जिसके बाद हरनाम ट्रैक्टर चालक कृष्ण लाल से कहने लगे कि उन्होंने उनके खेत की डोल क्यों उखड़ी। इतने में सतवीर और जगीरी लाल वहां आ धमके और बहस बाज़ी करने लगे। इसी बीच गुस्साई कृष्ण लाल ने ट्रैक्टर से उतर कर व्यक्ति के सिर पर डंडा मारा और मारपीट की। जब बीच-बचाव करने उनकी पत्नी और भाई मौके पर पहुंचे तो पत्नी की बाजू पर भी कृष्ण लाल ने डंडा मार दिया और उन्हें घायल कर दिया।
सतवीर और जगीरी लाल ने भी उनसे मारपीट की। दोनों दंपति को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।