Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaNovember 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 दिसम्बर, 2020 को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। सरकार इस अवसर को यादगार बनाने के लिए शिमला में समारोह के आयोजन की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह के आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रभावी मीडिया प्लान तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रसार के लिए भी संचार के विभिन्न माध्यमों का भरपूर उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि विभाग को प्रचार सामग्री तैयार करने के अलावा सरकार की प्रमुख योजनाओं, पहलों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए डाॅक्यूमेंटरी भी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष अभियान भी चलाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस अवसर पर गिरिराज साप्ताहिक का विशेषांक प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के उपरांत अगले तीन महीनों के लिए प्रभावी मीडिया प्लान भी बनाया जाना चाहिए।
    मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि इस अवसर को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव रजनीश ने आयोजन के लिए विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी।
    सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.