नाहन (हिमाचल वार्ता)। जंगली जानवरों का आतंक ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रति दिन बडता ही जा रहा है! प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रेणुका क्षेत्र के अधीन आने वाले गाँव धार टारना के निवासी सत प्रकाश (45) अपनी बेटी अंजू (16) के साथ अपने खेत में लगे वृक्ष से पत्ते काट रहा था कि इतने में झाडियों में छिपे भालू ने लड़की पर आक्रमण कर दिया जिस पर सत प्रकाश अपनी बेटी को बचाने के लिए वृक्ष पर से छलांग लगाई जिस पर भालू डर कर वहाँ से भाग गया! सत प्रकाश ने अपनी बेटी के जख्म देखने के लिए जैसे ही उसे छूने के बाद उठाने का प्रयास किया तो पास में छिपे भालू ने उन पर फिर आक्रमण कर दिया जिस कारण दोनों ही बुरी तरह से जख्मी हो गए! उन के शोर मचाने पर गाँव के लोग उन्हें बचाया तथा लोगों को देख कर भालू वहाँ से भाग गया जिसके बाद लोगों ने उन दोनों को ददाहू अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उन का उपचार चल रहा है! हैरानगी की बात यह है कि वन विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी उन जख्मी बाप-बेटी का हाल पूछने नहीं आया और न किसी प्रकार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की जिस से क्षेत्र में काफी रोष पाया जा रहा है!
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
