Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»देश आपातकाल के लिए हमेशा तैयार रहते है रिजर्व बटालियन के जवान
    हिमाचल प्रदेश

    देश आपातकाल के लिए हमेशा तैयार रहते है रिजर्व बटालियन के जवान

    By Himachal VartaNovember 19, 2020
    Facebook WhatsApp
    देश आपातकाल के लिए हमेशा तैयार रहते है रिजर्व बटालियन के जवान
    नााहन  (हिमाचलवार्ता)।  पांवटा साहिब के धौलाकुआं में  छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी का स्थापना दिवस मनाया गया। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए यह कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह मौजूद रहे।

    छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी के द्वारा सर्व प्रथम मुख्य अतिथि को सलामी दी गई तथा उसके पश्चात मुख्य अतिथि बबीता राणा ने छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी के जवानों को 11वें  स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए जवानों को पीठ थपथपाई गई तथा उन्हें भविष्य में भी भारत के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया।

    बबीता राणा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बटालियन के द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई गई है तथा बटालियन के द्वारा पूरे भारतवर्ष में जहां पर भी पुलिस बल की जरूरत होती है वहां पर इस बटालियन के द्वारा मुख्य रूप से जिम्मेदारी निभाई जाती है।

    सबसे बड़ी बात यह है कि आज तक किसी भी जवान की कोई भी शिकायत नहीं आई है तथा यह जवान पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहण करते हैं। उन्होंने हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू के भारतीय रिजर्व बटालियन को दी गई बधाई का संदेश भी पढ़ा।

    वहीं, धौलाकुआं ग्राम पंचायत प्रधान मलकीत सिंह ने भी भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों को 11वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें टैग ऑफ वार, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रस्सा कस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसिस्टेंट कमांडेंट मनोज जोशी और जवानों द्वारा आयोजित किया गया। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.