Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना के दस्तक देने के बाद तहसील कार्यालय 2 दिनों के लिए बंद
    स्वास्थ्य

    कोरोना के दस्तक देने के बाद तहसील कार्यालय 2 दिनों के लिए बंद

    By Himachal VartaNovember 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। बीते दिनों एक साथ आधा दर्जन मामले आने के बाद एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां तहसील व बीडीओ कार्यालय में कोरोना ने दस्तक दी है। नायब तहसीलदार के पॉजिटिव आने के साथ ही ऑफिस कानूनगो भी संक्रमित पाए गए हैं वहीं बीडीओ पच्छाद के पॉजिटिव आने के बाद ऑफिस का एक अन्य कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।

    क्षेत्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम शशांक गुप्ता ने तहसील कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद करवा दिया है साथ ही स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालयों को सेनिटाइज करवाकर सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है। एसडीएम शशांक गुप्ता ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार ने नई गाईडलाइन जारी की हैं। जिसके तहत शादी समारोह सहित किसी भी तरह के कार्यक्रम में अब सौ से अधिक लोग एकत्र नहीं हो पाएंगे।

    तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार व ऑफिस कानूनगो के कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कार्यालय को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जबकि कार्यालय को सेनिटाइज करवाकर सभी स्टाफ मेम्बरज के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग किसी तरह की लापरवाही न बरतें अभी कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्ति अपना टेस्ट करवाएं ताकि कॉमिनीटी स्प्रेड से बचा जा सके।

    हर व्यक्ति सामाजिक दूरी के साथ साथ मास्क व सेनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करे। उधर बीएमओ डॉ सन्दीप शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगों को स्वैच्छा से अपना टेस्ट करवाना चाहिए और जो भी लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं उन्हें भी अपना कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीडीओ व तहसील कार्यालय के स्टाफ की टेस्टिंग की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.