नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में स्वास्थ्य खंड धगेडा की आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए छोटे बच्चों को घर पर ही देखभाल व स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आज समापन हुआ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के के पराशर ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घर आधारित छोटे बच्चों की देखभाल बारे, पोषण एवं स्वास्थ्य, आरंभिक बाल विकास तथा सफाई एवं स्वच्छता बारे प्रशिक्षण दिया गया। उन्होनें बताया कि आशा कार्यकता छोटे बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में शिशु के जन्म के प्रथम दिन से 3,7,14,21,28 व 42वें दिन जाते थे परंतु अब इस प्रशिक्षण के उपरांत आशा कार्यकर्ताओं के घर भ्रमण में पांच और दिन जुड़ जाएंगे जोकि शिशु के जन्म के 3,5,9,12 व 15वें महीनें में होंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का परिचय और औचित्य, आशा की भूमिका एवं दायित्व, 6 माह तक माताओं द्वारा शिशुओ के लिए केवल स्तनपान कराना, पूरक आहार आयाम एवं फॉलिक एसिड कार्यक्रम, परिवार नियोजन, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, वृद्धि निगरानी, घर भ्रमण के दौरान बीमार बच्चों की देखभाल एवं प्रबंधन, आरंभिक बाल विकास की संपूर्ण जानकारी दी गई।
इस शिविर में राज्य प्रशिक्षक शशि पाल ठाकुर, जिला प्रशिक्षक उर्मिला देवी अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्दोष कुमार भारद्वाज व जिला आशा समन्वयक राजेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
