Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मास्क नहीं पहनने पर पांवटा साहिब पुलिस ने वसूला जुर्माना!
    हिमाचल प्रदेश

    मास्क नहीं पहनने पर पांवटा साहिब पुलिस ने वसूला जुर्माना!

    By Himachal VartaNovember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    मास्क ना पहनने पर पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वाहनों के चालान कर वसूला 5 हजार रुपए जुर्माना

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वहीं प्रदेश में कोरोना का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच भी लोग बिना मास्क के कभी बाजारों तो कभी वाहनों में सफर कर रहे हैं। ऐसा करके वह न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। इसी के चलते पांवटा साहिब का पुलिस प्रशासन भी अब सतर्क हो गई है।

    ताजा मामले में पुरुवाला थाना की टीम ने नाकाबंदी कर बिना मास्क के वाहन दौड़ने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को पकड़कर उनके चालान किए। जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान हर आने-जाने वाले वाहन चालकों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान निजी बस चालक समेत 10 वाहन चालक ऐसे पाए गए जिन्होंने मास्क नहीं पहना था।

    जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर उनसे 5000 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए। वहीं पुलिस ने वाहन चालको को हिदायत दी कि वह कोरोना महामारी के इस दौर में प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है और जो ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.