Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने शिमला स्मार्ट सिटी के तहत सफाई मशीनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने शिमला स्मार्ट सिटी के तहत सफाई मशीनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया

    By Himachal VartaNovember 24, 2020
    Facebook WhatsApp

     

     

    शिमला (हिमाचलवार्ता)।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए शिमला स्मार्ट सिटी के तहत दो सफाई मशीनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया।
    ये दो सफाई मशीनें निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खरीदी गई हैं। मशीनों का निर्माण डुल्वो, इटली द्वारा किया गया है और मैसर्स लायन सर्विसेज लिमिटेड, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली द्वारा आपूर्ति की गई है। ये मशीनें विभिन्न अन्य शहरों चंडीगढ़, मोहाली, इंदौर, रांची, पटना, कोहिमा, छिंदवाड़ा, भुवनेश्वर, फरीदाबाद, नोएडा आदि में भी सफलतापूर्वक चल रही हैं।
    शिमला शहर की सड़कों की सफाई के लिए खरीदी गई ये सफाई मशीनें ड्यूलवो 6000 और ड्यूलवो 3000 आकार की है। इन मशीनों की लागत क्रमशः  2.41 करोड़ और 1.81 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक वर्ष की अवधि के लिए 1,29,81,432 रुपये उपभोग्य सामग्रियों, पुर्जों और मानक कार्यशाला उपकरणों के लिए वित्तपोषित किया है। दोनों मशीनें सेल्फ प्रोपेल्ड/मेकेनिकल सक्शन मशीन हैं, जो कंप्लांइट इंजन से लैस हैं।
    मशीन की प्रभावी निगरानी के लिए इन दोनोें मशीनों में जीपीएस की सुविधा उपलब्ध है। बड़ी मशीन की हाॅपर क्षमता 6.2 सीयूएम है और छोटी मशीन की क्षमता 3.3 सीयूएम है।
    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, सचिव शहरी विकास रजनीश, प्रबन्ध निदेशक एवं सीईओ शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटिड आबिद हुसैन सादिक और नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.