Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaNovember 24, 2020
    Facebook WhatsApp

     

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों विशेषकर आठ अधिक प्रभावित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 प्रतिक्रिया एवं प्रबन्धन के दृष्टिगत की गई तैयारियों संबंधी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। बैठक के दौरान कोविड-19 वैक्सीन के वितरण और उपयोग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
    केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वर्तमान कोविड स्थिति पर एक प्रस्तुति दी और इससे निपटने के लिए की गई तैयारियों का ब्यौरा दिया।
    इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डाॅ. वी.के. पाॅल ने कोविड-19 की वैक्सीन के वितरण और उपयोग पर प्रस्तुति दी।
    इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीन के परिवहन के लिए भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कोल्ड चेन उपकरणों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य प्राधिकरणों को ‘हिम सुरक्षा अभियान’ पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
    स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी.धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिन्दल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.