Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त ने किया अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का शुभारम्भ
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त ने किया अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का शुभारम्भ

    By Himachal VartaNovember 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में भगवान परशुराम की पालकी की पूजा-अर्चना करने के उपरान्त भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया।  देव पालकीयों का राज परिवार की ओर से स्वागत  किया गया ।
    यह मेला दशमी की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम का उनकी माता रेणुका जी से वार्षिक मिलन का अनूठा संगम है। परंपरा के अनुसार, भगवान परशुराम की पालकी को जामो कोटी गांव के प्राचीन मंदिर से रेणुका लाया जाता है और उसके उपरान्त धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन  व पवित्र झील में स्नान भी किया जाता है। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध परम्पराओं व संस्कृति के लिए जाना जाता है, मेले हमारी संस्कृति व परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते है। कोरोना काल में इस बार यह मेला सूक्ष्म रूप से मनाया जा रहा है।

    उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ करते हुए बताया कि इस बार मेले के लिए कोविड-19 के मध्यनजर विशेष एसओपी जारी की गई है। उन्होने कहा कि 10 साल से कम आयु के बच्चे व 65 साल से अधिक की उम्र के बुजूर्गों को  मेले में न आने की सलाह दी गई है।
    उन्होने कहा कि देव पालकी के साथ पहूंचे सभी कारदारों के कोविड टेस्ट करवाये गए है तथा प्रशासन द्वारा कोविड जांच के लिए मेला स्थल में भी जांच केन्द्र बनाया गया है इसके साथ-साथ कोराना से जागरूकता के लिए जगह-जगह पर जागरूकता सन्देश लिखे गए है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए स्नान स्थल पर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है जिसके तहत श्री रेणुका जी झील मे एक समय में केवल 26 लोग ही स्नान कर पाएगें तथा उन्हे मास्क पहनना अनिवार्य होगा ।उपायुक्त ने श्रद्वालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का पालन करें।
    इस अवसर पर विधायक श्रीे रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार, अधीक्षक सिरमौर के.सी. शर्मा, एसडीएम एवं सदस्य सचिव रेणुका विकास बोर्ड रजनेश कुमार, एसडीएम संगडाह डा. विक्रम नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुका विकास बोर्ड दीपराम शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा रेणुका विकास बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.