Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गिरिपार के रूदाणा गांव जमीनी विवाद पर खूनी झड़प , आधा दर्जन घायल , जाँच में जुटी पुलिस 
    हिमाचल प्रदेश

    गिरिपार के रूदाणा गांव जमीनी विवाद पर खूनी झड़प , आधा दर्जन घायल , जाँच में जुटी पुलिस 

    By Himachal VartaNovember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    गिरिपार के रूदाणा गांव जमीनी विवाद पर खूनी झड़प , आधा दर्जन घायल , जाँच में जुटी पुलिस  पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के ग्रामीण क्षेत्र  आंजभोज के रूदाणा गांव मे पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष मे बदल गई। इस संघर्ष मे दोनो तरफ से दराट और डंडो का वार हुआ जिसमे आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत के बाद क्रास एफआईआर दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

     डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने भी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस मे दर्ज शिकायत मे पहले पक्ष की तरफ से खजान सिंह पुत्र सिंघा राम निवासी गाँव रूदाना ने बताया है कि वह पेशे से खेती बाडी का करता है।

    सोमवार को समय 4.00 बजे शाम इसे प्रदीप कुमार पुत्र कल्याण सिंह ने फोन करके बताया कि इनके निजी रोड में एक बलेरो गाडी आई है जिसमें मदन और अनिल गाँव रूदाना के आए हैं। जिन्होने इसे रोककर रखा है और इसके साथ मारपीट भी की है। जिस पर यह रामलाल, केहर सिंह, विजय, चतर सिंह और लाल सिंह उस स्थान पर गये। तो उस समय वहां पर मदन, बलवीर व एक औरत खडी थी जिन से थप्पड मारने/मारपीट का कारण पूछा तो ये लोग एक दम गुस्से में आ गए और अपने हाथ में लिए हथियारों से हमारे ऊपर हमला कर दिया।

    जिनके हाथ में लिए हथियारों के वार से बलवीर सिंह पुत्र जीत सिंह के सिर मुँह हाथों व कल्याण सिंह के सिर पीठ व टांग मे चोटे आई है। इन्होने तुरंत निजी गाडी में पांवटा साहिब अस्पताल लाए। उपरोक्त मदन व बलवीर आदि ने बिना वजह प्रदीप कुमार का रास्ता रोककर उससे मारपीट की और इनके साथ भी बिना वजह दराटों हमला करके बलवीर व कल्याण सिह को चोटें पहुचाई है।

    पुरानी रंजिश के कारण इन लोगों ने बेवजह मारपीट की है। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से बाला देवी पुत्री बलबीर सिंह निवासी गाँव रूदाणा, तहसील पाँवटा साहिब ने बताया है कि सोमवार को वह भाई अनिल,  माता ईन्द्रा देवी, पापा बलबीर सिंह, चाचा मदन सिंह, भाभी रीना देवी व 2 छोटे बच्चे केशव व रक्षिता अपनी गाडी में कांगडा राजपूर से रूदाणा में अदरक खोदने के लिए जा रहे थे। भाई अनिल गाडी चला रहा था तो रूदना लिंक रोड पर इनकी गाडी ऑल्टो को प्रदीप पुत्र कल्याण सिंह निवासी रूदाणा ने रोका, तो उसी समय खेत में बलबीर सिंह पुत्र जीत सिंह, शांति पुत्र नारायण सिंह, केहर सिंह पुत्र जाती राम, कल्याण सिंह पुत्र तेलू राम, प्रदीप पुत्र कल्याण सिंह, विरेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह, खजान सिंह पुत्र नारायण सिंह, सुमती पत्नी शांति इक्कठे होकर खेत में आये और इनके उपर तेज धार हथियार द्राँत व डण्डों से हमला कर दिया। बलबीर व शांति के हाथ मे द्रांत थे। बलबीर ने इसके पिता के सिर मे जान से मारने की नियत से द्राँत से बार किया। जिससे इसके पिता के सिर मे गहरा घाव लगा है। शांति पुत्र नारायण ने इसके चाचा मदन के सिर में दराट से जान लेवा हमला किया तथा इसके साथ सुमती देवी ने डण्डा से बायें हाथ में चोट मारी। जाते समय इन्होंने धमकी दी तुझे हम आईन्दा जान से खत्म कर देंगें। इन लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जाये। डीएसपी पांवटा साहिब और एसएचओ पुरूवाला ने पुलिस टीम सहित मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया है और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। जिनको फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने आज पत्रकारों को  बताया कि मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.