नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का एक और लाल शहीद हो गया है। राजगढ़ की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजेहरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। परिवार वालों को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अंचित कुमार अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पर जा रहे थे। इसी दौरान अंचित कुमार शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि अंचित कुमार अविवाहित थे।
शहीद की खबर सुनकर शहीद के गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया है। एक तरफ जहां बेटे की शहादत की खबर सुनकर पूरा परिवार गम में डूब गया है, तो वहीं दूसरी और उन्हें गर्व भी महसूस हो रहा है कि उनके बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।