Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एकादशी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई रेणुका झील में श्रद्धा की डूबकी
    हिमाचल प्रदेश

    एकादशी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई रेणुका झील में श्रद्धा की डूबकी

    By Himachal VartaNovember 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में एकादशी के दिन श्रद्धालुओं ने श्री रेणुका जी पवित्र झील में स्नान कर माता रेणुका व भगवान परशुराम का आर्शीवाद प्राप्त किया। उपायुक्त सिरमौर एंव अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड डा0 आर0के0 परूथी ने बताया कि इस दौरान सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देशो का कडाई से पालन किया जा रहा है तथा लोगो को मास्क पहनने व समाजिक दूरी बनाऐ रखने के लिए एवं मेले में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित मात्रा में पुलिस व होम गार्ड के जवानो को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त लाऊड स्पीकर के माध्यम से भी लोगो को कोरोना से बचने के उपायों बारे जागरूक किया जा रहा है ताकि मेले के दौरान कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।उपायुक्त ने बताया कि मेले में स्नान के दौरान 26 लोगो को ही एक बार में स्नान करने की अनुमति प्रदान की जाती है ताकि समाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। उन्होने बताया कि स्नान के दौरान स्नान स्थल पर गोताखोरो की तैनाती भी की गई है ताकि स्नान करते समय किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।डा. परूथी ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालु रेणुका जी की पवित्र झील में स्नान करने के उपरान्त ही माता रेणुका व भगवान परशुराम के दर्शन करने जाते हैं। इसके अतिरिक्त मान्यतानुसार एकादशी के दिन झील में स्नान करने तथा झील की परीक्रमा करने का भी विशेष महत्व है। परिक्रमा करते समय दूर दराज क्षेत्र से आए श्रद्धालु अनाज चढाते है तथा अपने जीवन के लिए सुख-शान्ति की कामना करते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.