Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाअम्ब स्थित यूनाइटेड बिस्किट उद्योग ने पेश की मिसाल,अपने खर्च पर करवाए आठ सौ लोगों के कोरोना टेस्ट 
    हिमाचल प्रदेश

    कालाअम्ब स्थित यूनाइटेड बिस्किट उद्योग ने पेश की मिसाल,अपने खर्च पर करवाए आठ सौ लोगों के कोरोना टेस्ट 

    By Himachal VartaNovember 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    यूनाइटेड बिस्किट उद्योग ने पेश की मिसाल,अपने खर्च पर करवाए आठ सौ लोगों के कोरोना टेस्ट 
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जहां औद्योगिक क्षेत्रों में दर्जनों इकाइयों पर तालेबंदी हुई तथा सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार होकर सड़कों पर आए ऐसी स्थिति में जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित यूनाइटेड बिस्किट उद्योग ने कारखाने के कर्मियों व आसपास के श्रमिकों के लिए एक मानवता की मिसाल पेश की।

    यूनाइटेड बिस्किट के अध्यक्ष ( इंडिया ) अभिशेख शर्मा , यूनाइटेड बिस्किट उद्योग कालाअंब के जीएम सुरजीत धर और एचआर हैड राजेंद्र सिंह ने बताया कि उद्योग ने मार्च माह से अब तक करीब आठ सौ लोगों के कोरोना के सैंपल कंपनी ने अपने खर्च पर करवाकर न केवल समाज सेवा की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि जब औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहता था तथा श्रमिक वापस अपने घरों को भाग रहे थे तो ऐसी स्थिति में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यूनाइटेड बिस्किट उद्योग कालाअंब ने अपने ही कैंपस में करीब पांच से छह दर्जन लोगों की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर तैयार किया तथा उद्योग के उन श्रमिकों को निःशुल्क खाने, रहने व ठहरने के अलावा दवाइयों व अन्य तमाम सेवाओं का खर्च वहन किया जो श्रमिकों की खर्च के दायरे में नहीं था।

    यही नहीं यूनाइटेड बिस्किट उद्योग द्वारा जब कोरोना का चर्म दौर था उस दौरान बाकायदा एक हाल आइसोलेशन वार्ड के रूप में विकसित किया गया जिसमें यूनाइटेड बिस्किट उद्योग के अपने कर्मियों के अलावा उन लोगों को रहने की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई जो कोरोना पॉजिटिव आ रहे थे।

    उन्होंने कहा कि इस तमाम मुहिम की बागडोर उद्योग के प्रबंधन के मार्गदर्शन में अपने हाथों में ली तथा छह से सात महीने की अवधि के कठिन दौर के बाद अब स्थिति यह है कि उद्योग के न तो स्वयं के प्लांट में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस शेष बचा है न ही आसपास के उद्योगों में संक्रमण का मामला कई दिनों से सामने आया है।

    प्लांट हैड एचआर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उद्योग के जहां अपने करीब दो दर्जन कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए थे तो वहीं आसपास के उद्योगों के भी 25 से 30 कर्मचारी जो कोरोना पॉजिटिव आए थे उन्हें यूनाइटेड बिस्किट उद्योग द्वारा स्वयं तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी व निगरानी में रखा गया। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड बिस्किट उद्योग द्वारा हरियाणा में 450 लोगों के सैंपल व तमाम खर्च करवाया गया तो वहीं जिला सिरमौर में करीब 350 श्रमिकों के सैंपल व उनके आइसोलेशन की व्यवस्था की गई।

    यही नहीं जब श्रमिक काम छोड़कर वापस भाग रहे थे तो यूनाइटेड  बिस्किट उद्योग में करीब 200 से 250 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवाया। यूनाइटेड बिस्किट उद्योग के प्रबंधन का कहना है कि इसके लिए जिला प्रशासन खास कर डीसी सिरमौर , जीएम डीआईसी , एसडीएम और स्थानीय पुलिस का भरपूर सहयोग मिला जिस के लिए उद्योग प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारीयों का आभारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.