Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»फास्ट्रैक कोर्ट में चले विनीता हत्या कांड की जाँच , क्षेत्र के युवाओं ने सरकार को भेजा ज्ञापन 
    हिमाचल प्रदेश

    फास्ट्रैक कोर्ट में चले विनीता हत्या कांड की जाँच , क्षेत्र के युवाओं ने सरकार को भेजा ज्ञापन 

    By Himachal VartaNovember 26, 2020
    Facebook WhatsApp
    फास्ट्रैक कोर्ट में चले विनीता हत्या कांड की जाँच , क्षेत्र के युवाओं ने सरकार को भेजा ज्ञापन 

    सिरमौर (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला की समाजसेवी विनीता ठाकुर हत्याकांड को लेकर      शिलाई के युवा नेता सुभाष राणा के नेतृत्व में लाधिमहल क्षेत्र सहित शिलाई क्षेत्र के युवाओं ने उपमंडल प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।

    सुभाष राणा, बलदेव सिरमौरी, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, प्रदीप सिंह, रघुवीर सिंह, ने बताया कि सिरमौर पुलिस ने विनीता ठाकुर के हत्यारे को बचाने की  कोशिश कर रही है, हत्यारे पुलिस कर्मी सूर्यकांत को आग लगाकर अस्पताल लेकर जाने का एवार्ड देने वाली थी, चार्जशीट में भी बचाने की पूरी कोशिशें की जा रही है!

    लेकिन विनीता ठाकुर का बलिदान बेकार नही जाने देंगे, यदि पुलिस प्रशासन सही कार्रवाही नही करता है तो युवा खुद हिसाब पूरा करेंगे फिर बेशक हत्यारे के जुर्म में जेल ही क्यों न जाना पड़े, उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने हादसे के बाद 11 दिनों तक मामला छुपा कर रखा ताकि सभी साक्ष्य छुपाए जा सकें, इतना ही नही अभी तक पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज नही किया है इतना ही नही बल्कि मीडिया से  मामला छुपाकर रखा गया है।

    जांच अधिकारी की प्रेसवार्ता तो दूर, जिला पुलिस अधीक्षक की प्रेस विज्ञप्ति भी मामले पर जारी नही हुई है सवालिया कार्यप्रणाली से पुलिस प्रशासन की मिलीभगत साफ नजर आ रही है।

    इसलिए युवाओं ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि पीड़ित परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नोकरी मिलनी चाहिए, फास्ट्रेक कोर्ट में मामले की जांच होनी चाहिए, हत्यारे सूर्यकांत को फांसी होनी चाहिए तथा जांच एजेंसी मामले में की गई सारी कार्रवाही प्रेस के माध्यम से जनता को देना सुनिश्चित करें, युवाओं में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष व्यापक है यदि ऐसा नही होता है तो जैसे सिरमौरी शेरनी को पेट्रोल डालकर जलाया गया, वैसी ही प्रणाली हत्यारे व बचाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, नेताओं के साथ इस्तेमाल की जाएगी।

    गौर हो कि विनीता ठाकुर शिलाई उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र की पंचयात हलाह की रहने वाली थी पिछले कई वर्षों से चाइल्ड हेल्प लाईन में कार्यरत थी विनीता ठाकुर अपने बाल विवाह, बालिकाओं को स्कूल भेजना, दलालों को सलाखों के पीछे भेजकर समाज को नई दिशा में लेकर जाने का कार्य अब्बल दर्जे पर कर रही थी जिसकी वजह से शोषण करने वाले लोग भारी मात्रा में विनीता ठाकुर के दुश्मन बन गए थे। नायब तहसीलदार जय राम शर्मा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि ज्ञापन को आगामी कार्रवाही के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.