Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रुदाना में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं , एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश
    हिमाचल प्रदेश

    रुदाना में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं , एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

    By Himachal VartaNovember 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के रुदाना गांव में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष को लेकर सिरमौर के एसपी कुशाल चंद वर्मा ने इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान एसपी सिरमौर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं और उपचार करवा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के कड़े निर्देश दे दिए गए है। गौर हो कि जमीन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडों और तेजधार दरातों से हमला किया गया था। दोनों गुटों के पांच लोग बुरी तरह से घायल है। एक गंभीर को पीजीआई रैफर किया गया है।
    पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामले दर्ज किए है। मौके पर मौजूद एक महिला ने खूनी वारदात का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। पांवटा साहिब के रुदाना गांव से मारपीट और खून खराबे का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां ग्रामीणों के एक गुट ने खेत में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया।
    अचानक हमले से घबराए परिजनों ने अपने बचाव में लाठी-डंडे और तेजधार हथियारों से वार किए। झड़प काफी देर तक चली। इस दौरान वहां एक महिला ने खूनी झड़प का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। यंगवार्ता में पास मौजूद वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कितनी निर्दयता से हमला कर रहे हैं।
    जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर हुआ है। मामला कई सालों से चल रहा है। इससे पहले भी दोनों दलों में मारपीट हो चुकी है। एसपी सिरमौर ने बताया कि एक पीडि़त अस्पताल में उपचाराधीन है इस संबंध में दोनों पक्षों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.