Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विकट परिस्थितियों में काम करने वाली आशा वर्करों के लिये गंभीर नहीं : सुभाष शर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    विकट परिस्थितियों में काम करने वाली आशा वर्करों के लिये गंभीर नहीं : सुभाष शर्मा

    By Himachal VartaNovember 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता) । पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के बाहर आशा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पांवटा एसडीएम ओर बीएमओ को अपनी सुरक्षा और मानदेय हेतु लिखित ज्ञापन सौंपा।इंटक के यूनियन जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि महीने का जो प्रतिदिन मानदेय आशा वर्करों को  मिलता था जो कि रुक गया है ,उसको फिर से आशा वर्करों के हित के लिये दे दिया जाए,तथा जनरल प्रसव जांच के पहले 600 रुपए दिए जाते थे, लेकिन सरकार ने वह भी बंद कर दी।

    साथ ही 26 जनवरी 2020 को सीएम जयराम ठाकुर ने प्रोत्साहन राशि 500 अतिरिक्त देने की घोषणा भी की थी लेकिन यह सिर्फ नाममात्र घोषणा बनकर ही रह गई है सरकार द्वारा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नही हुई है। मौके पर मौजूद सिविल अस्पताल आशा वर्कर पूनम का कहना है कि हिम सुरक्षा अभियान के तहत सभी आशा कार्यक्ताओं को न्यूनतम वेतन 275 रुपए दिया जाए।

    वहीं  बिंदु आशा वर्कर का कहना है कि कोविड 19 के दौरान सरकार ने जून माह में 1000 रुपए एवं जुलाई और अगस्त माह में 2000 रुपए दिया,लेकिन सरकार ने इस मानदेय को सितम्बर माह से ही बंद कर दिया है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोविड 19 के दौरान आशा कार्यकर्ताओं का 20 लाख का बीमा बनाये जाए,और सरकार द्वारा कोई ठोस नीति बनाये जाए ताकि आने वाले समय मे आशा कार्यकर्ताओं का रेगुलर होने का रास्ता भी बन सके।

    उनकी मांग है कि इन विपरीत परिस्थितियों में ही सरकार द्वारा हमारी समस्या का समाधान हो सके। मौके पर सिविल अस्पताल इंटक जिला अध्यक्ष संग समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और बीएमओ पांवटा साहिब के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.