Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के किसान 31 दिसम्बर तक रबी मौसम की फसलों का कर सकेंंगे बीमा
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के किसान 31 दिसम्बर तक रबी मौसम की फसलों का कर सकेंंगे बीमा

    By Himachal VartaNovember 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत 14 दिसम्बर तक लहसुन की फसल का होगा बीमा

    नाहन ( हिमाचल वार्ता) । जिला सिरमौर में किसान प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत रबी मौसम 2020-21 में गेहूं, जौ व लहसुन फसलों फसलों का बीमा करवाने सकते है। यह जानकारी कृषि उप निदेशक डा. पवन कुमार ने दी।
    उन्होने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई है जबकि पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अर्न्तगत जिला में लहसुन की फसल का बीमा करवा 14 दिसम्बर 2020 तक कर सकते है। किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से करवा सकते है।
    उन्होने बताया कि किसान आवेदन करते समय अपने दस्तावेज जैसे जमाबन्दी. आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बिजाई प्रमाण पत्र अदि लेकर लोकमित्र केन्द्रों में जाकर आनलाईन पार्टल पर आवेदन कर सकते है। लोकमित्र केन्द्रों को इस बारे सूचित कर दिया गया है तथा आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी गई है।
    उन्होने बताया कि ऋणी किसानो के लिए यह फसल बीमा योजना ऐच्छिक कर दी गई है। जो किसान इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते. वह किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा को सूचित करें।
    उन्होने बताया कि गेहुं की फसल के लिए कुल बीमा राशि 30,000 हजार रूपये व जौं की फसल की कुल बीमा राशि 25,000 रुपये निर्धारित की गई है। किसानो को गेंहू की फसल के लिए 36 रूपये प्रति बीघा तथा जौं की फसल के लिए भी 30 रूपये प्रति बीघा प्रीमीयम राशि अदा करनी होगी इसके अतिरिक्त लहसुन की फसल के लिए बीमा राशि 75,000 रूपये प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है। लहसुन के लिए 300 रूपये प्रति बीधा बीमा राशि निर्धारित की गई है।

    पुर्नोत्थान प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत कम वर्षा, सूखा, बाढ. सैलाब, भूमि कटाव ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरान्त दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत अपदाओं को कवर किया जाता है।
    उन्होने जिला के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह गेहूं, जौं व लहसुन की फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों को नुकसान होने पर बीमा कम्पनियों से मुआवजा मिल सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.