Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना वैक्सीन में दुनिया भर के अरबपतियों ने झोंका पैसा
    स्वास्थ्य

    कोरोना वैक्सीन में दुनिया भर के अरबपतियों ने झोंका पैसा

    By Himachal VartaNovember 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :- दुनिया भर के अरबपतियों ने बाजार को भांपते हुए कोरोना वैक्सीन के निर्माण में अरबों रुपए निवेश कर दिए हैं। ब्राजील के सबसे रईस कारोबारी जॉर्ज पाउलो लेमेन ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन में भारी-भरकम निवेश किया है ताकि ब्राजील में भी टीके का निर्माण हो सके। वहीं मैक्सीको के अरबपति कार्लोस स्लिम ने भी इसी कंपनी के साथ साझेदारी की है ताकि मैक्सिको और अर्जेंटीन के लिए करीब 25 करोड़ डोज का बंदोबस्त हो सके।

    टीके के निर्माण में लगी जर्मनी की कंपनी कर्ववैक में जर्मनी के अरबपति और सॉफ्टवेयर कंपनी सैप के सह संस्थापक देतमार हॉप ने 18.9 करोड़ डॉलर निवेश किया है। उन्होंने कर्ववैक कंपनी के तकरीबन 80 फीसदी शेयर खरीद लिए हैं। बीते दो महीनों में कई अमीर निवेशकों ने मॉडर्ना, फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, एस्ट्राजेनेका, ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन, एबॉट और सनोफी जैसी फार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी निवेश किया है।

    चंद महीनों में करोड़ों कमाए

    बोयोएनटेक में निवेश करने वाले जर्मनी के दो भाइयों थॉमस व एंड्रियाज स्ट्रगमैन की नेट वर्थ में महज चंद महीनों के भीतर 1.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो गई है। बायोएनटेक ने नामी दवा कंपनी फाइजर के साथ टीका बनाने को लेकर करार किया है। खबरों के मुताबिक, पुणे के अदार पूनावाला ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर करीब 3300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। पूनावाला की कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर वैक्सीन बना रही है। पूनावाला का कहना है कि भारत में जितनी भी डोज तैयार होंगी उनमें से वह अन्य देशों को देंगे और आधी भारत में इस्तेमाल होंगी।

    हार्वर्ड का प्रोफेसर बना अरबपति

    हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर टिमोथी स्प्रिंगर ने मॉडर्ना कंपनी में निवेश किया, जिसने उन्हें महज छह महीने में अरबपति बना दिया। उन्हें अपने निवेश पर 17 हजार फीसदी का फायदा हुआ। उनकी नेट वर्थ अब अरब डॉलर तक पहुंच गई है और वह अमेरिका में शिक्षक कार्य से जुड़े सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

    दुनियाभर में 23 कंपनियां बना रहीं वैक्सीन

    कोरोना वैक्सीन बनाने की दौड़ में दुनियाभर की 23 कंपनियां शामिल हैं। इनमें एमजेन और एडेप्टिव बायोटेक्नोलोजी, अल्टीम्यूनी, बायोएनटेक और फाइजर, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन, जॉनसन एंड जॉनसन, मोर्डना, नोवावैक्स, आदि शामिल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.