नाहन ( हिमाचल वार्ता) । – जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत 24 नवम्बर के आदेशों की निरन्तरता में आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में रविवार के दिन दूध, ब्रेड, केमिस्ट, रेस्तरां, ढाबों, गेस्ट हाउस, मांस, मछली, सब्जियां, होम डिलीवरी और न्यूज पेपर विक्रेताओं की दुकानों को छोड़कर बाजार की अन्य दुकाने बंद रहेगी।
उन्होने बताया कि रेस्तरां, ढाबों और खाद्य दुकानों के बाहर सड़क पर खाने की अनुमति नहीं होगी। फूड टेक-ऑफ की दुकानें केवल रेस्तरां या घरों व कार्यालयों में उपभोग की जाने वाली खाद्य वस्तुओं की पैकिंग और बिक्री करेंगी। यह आदेश सिरमौर में तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक लागू रहेगा।
इन आदेशों का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
