नाहन ( हिमाचल वार्ता) । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप शहीद अंचित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए आज उनके पैतृक गांव धार पजेरा, पच्छाद पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप ने शहीद अंकित शर्मा को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा की 22 वर्षीय शहीद अंचित शर्मा जो कि 21 डोगरा यूनिट के जवान थे, 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन एलएसी पर 5:45 बजे शहीद हो गए। यह हिमाचल प्रदेश विशेषकर जिला सिरमौर और पच्छाद लिए अति दुःखद क्षण है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हिमाचल प्रदेश के इस वीर सपूत को प्रदेश हमेशा स्मरण करेगा।
भाजपा अध्यक्ष ने शहीद अंचित शर्मा के दादा-दादी, पिता राजेश शर्मा, माता सुनीता शर्मा, बहन गीतिका शर्मा को इस दुख की घड़ी में सांत्वना भी प्रदान की।
आज सुबह शहीद अंचित शर्मा का पार्थिव शरीर राजगढ़ पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा तथा पूरा राजगढ़ भारत माता की जय, अंचित शर्मा अमर रहे एवं वंदे मातरम से गूंज उठा। पच्छाद के इस वीर सपूत की शहादत पर सभी हिन्दुस्तानियों को हमेशा गर्व रहेगा।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
